Header Ads Widget

 हल्बा समाज एप

नया लेख

6/recent/ticker-posts

हल्बा हल्बी शोध व्हाटसअप ग्रुप[जुड़ने के लिए नियम व शर्ते] halba samaj whatsapp group

पोस्ट दृश्य

    हल्बा हल्बी शोध  व्हाटसअप ग्रुप[जुड़ने के लिए नियम व शर्ते] halba samaj whatsapp group    व्हाटसअप ग्रुप हल्बा हल्बी शोध ग्रुप


    क्या आपको पता हैं हमारे समाज का, हल्बा समाज शोध ग्रुप नाम से एक ग्रुप व्हाटसअप पर क्रियाशील है। अगर नही पता तो जान लो हमारे समाज का एक ग्रुप है। जहां पर जानकारी व समाज की समाजिक गतिविधियों की जानकारी आ​दान प्रदान किया जाता है।तथा ग्रुप में आप अपना विचार बिना किसी भय के रख सकते हैं जो भाई समाज के लिए कुछ करना चाहते है। ​लेकिन मंच न मिलने के कारण अपना विचार साझा नही कर पाते एैसे भाईयों के लिए यह ग्रुप बहुत ही अच्छा माध्यम बन सकता है।इस ग्रुप के माध्यम से आप अपने रूचि के ​अनुसार किसी भी विषय का चयन कर उप विषय से संबंधित लेख पोस्ट कर सकते है। जैसे हल्बा समाज की राजनिति पक्ष मे एैसा क्या किया जाये कि हमारे समाज की राजनीतिक पक्ष मजबुत हो व हम राज​नीति मे हमारे समाज की राजनेता बनाने मे सफल हो पायें,तथा समाजिक रूप से सुदृढ किस प्रकार किया जायें ताकि हमारे समाज का समाजिक पक्ष ​व ​नीति नियम बहुत ही मजबुत व प्रेरणास्त्रोत बने अन्य समाज के लिए इस विषय पर भी आप अपना विचार रख सकते है, हमारें समाज कें किसान भाईयों एंव अन्य भाईयों जो किसी काम धंन्धो में व्यस्त है। या बेरोजगार है। या कार्य की तलाश कर रहें है। उनको किस प्रकार आर्थिक उन्नति किया जा सकता है। इस पर विचार रख सकते है,या आप हमारे समाज की सांस्कृतिक पक्ष पर अपना विचार व्यक्त कर सकते हैै। कि पहले हमारे समाज की संस्कृति कैसे था वर्तमान मे कैसा है। Tumesh chiram   क्या संस्कृतिक परिर्व​तन होना आवश्यक है। आदि पर अपना विचार रख सकते है।इसकें अलावा आप हमारे समाज को खेल के क्षेत्र में किस प्रकार आगें लाया जाये इस पर अपना विचार रख सकते है। इसके अलावा आप हमारे समाज की साहित्यि​क पक्ष पर भी अपना विचार रख सकते हैं इसके अलावा हमारे समाज की धार्मिक पक्ष के साथ साथ हमारे समाज के शै​क्षणिक पक्ष को किस प्रकार आगे बढाया जाये तथा किस प्रकार से आगे लाया जा सकता है। इस पर अपना राय व तर्क रख सकते है। इसके साथ साथ रहन सहन व हमारे समाज के इतिहास के बारे में भी अगर आपके पास कोई जानकारी हो तो साझा कर सकते है।सच कहुं तो आप अपना विचार बेहिचक रख सकते है। परन्तु कुछ नियम के दायरे मे रहकर यह कार्य को करना पड़ेगा अगर कोई भाई व्हाटसअप ग्रुप हल्बा शोध से जुडना चाहते है। तो कृपा कर अग्रलिखित नियम को फलो कर आप हमारे साथ जुडकर हल्बा समाज की उन्नती में अपना योगदान दे सकतें है।

    ग्रुप मे जुडने के लिए आवश्यक शर्ते


    1.आपको अपना नाम व सरनेम,गोत्र भेजना है।
    2.आपको अपना पता व पिन नं. भेजना है।
    3.आपको अपना मामा गोत्र भेजना है
    4.आपको अपना 1 फोटो पासपोर्ट जैसा वाला भेजना है।
    टीप:— यह जानकारी हमारे पास सुरक्षित रखा जायेगा व आपके नाम व पुरी जानकारी के अनुसार आपका 1 परिचय कार्ड बनाया जायेंगा जो​ निम्नांकित है।

    ग्रुप मे पोस्ट से संबंधित नियम,कायदें वा शर्ते


    1.आप ग्रुप के नाम व ​फोटो नही बदल सकते।
    2.आप ग्रुप मे कोई पर्शनल चैट नही कर सकते।
    3. आप ग्रुप मे कोई भददा चित्र विडियों आडियों नही भेज सकते।
    4. आप ग्रुप में कोई भददा कमेंट या जोक्स नही भेज सकते।
    5.आप ग्रुप ​के किसी भी सदस्य से बदले की भावना रखकर या उनके भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उददेश्य से पोस्ट नही कर सकते
    6.आप किसी धर्म पर भददा पोस्ट व किसी भी धर्म की बुराई करने वाला पोस्ट नही कर सकतें
    7.आप किसी भी राजनीति पार्टी के समर्थन या समर्थन करने से संबंधित पोस्ट या किसी राज​नीतिक पार्टी का छवी खराब करने वाला पोस्ट नही कर सकते।
    9.आपको किसी भी पोस्ट से कोई शिकायत हो तो सिधा ए​डमिन के नम्बर पर मैसेज कर उसकी शिकायत कर पायेंगें
    10. आप शुभ प्रभात, शुभ रात्रि, शुभ दिन, जोक्स प्रेरणादायक कहानी, या किसी भी प्रकार का विज्ञापन पोस्ट नही कर सकते
    11. पैसा कमाओं आॅनलाइन ,आॅफलाइन ,पार्टटाईम,फुलटाईम, सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी आनलाईन फ्री रिचार्ज ​जीते आदि फालतु पोस्ट न करें
    12. इसे 10 लोगों के पास भेजो आपका अच्छा होगा, 10 ग्रुप में भेजो आपको जादु दिखेगा, आपको आपकी मां की कसम है।,आदि वाला पोस्ट न डालें
    13.फालतु की कहानी प्रेरणा फोटो विडीयों को ग्रुप में डालकर अपना तथा दुसरे हल्बा भाईयों का नेट डाटा खत्म करनें की कोशिश न करें इससें आप और हम सब का नुकसान है।
    14.आप केवल और केवल हल्बा समाज के ही बारें में जानकारी भेंजे व उनको आदान प्रदान कर सकते है।
    15.आप ग्रुप में भददा गाली गलौच करेगें तो आपको ग्रुप से ​हटा दिया जायेगा,
    16.एक बार ग्रुप से निकाल देने पर आपको कभी भी ग्रुप में कभी दुबारा नही जोडा जायेगा चाहें आप अपने मर्जी से ग्रुप छोंडे हो या किसी कारण एडमिन आपको निकाला हों
    17.आप हल्बा समाज के बारें में अपना विचार बेहिचक ​बिना किसी दबाव के रख सकते है।
    18.आप हल्बा समाज की कोई भी जानकारी पोस्ट कर सकते है।तथा उस पर चर्चा कर सकते है। तथा आप सभी चर्चो में बिना किसी भेदभाव के हिस्सा ले सकते है।आप केवल और केवल मर्यादित वाक्यों का प्रयोग करें,चाहें सामने वाला आपसे छोटा ही क्यो न हो,
    19.ग्रुप में एड होकर आप अपनी सक्रियता प्र​दर्शित करें वा हल्बा समाज से संबंधित पोस्ट करें,आप सुझाव अपना शोध कार्य,स्वय के द्वारा लिखा गया पोस्ट कविता कहानी प्रेरणादायक ​चीजे वेबसाइड में भेजने के लिए हमारे ईमेल  halbasamaz@gmail.com पर आप अपनी रचनायें भेजें आपके नाम पता व अन्य जानकारी जो आप जोडवाना चाहते है। ईमेल aaryanchiram@gmail.com पते पर सेन्ड कर दें आपका पोस्ट अगर अच्छा लगें, और मौलिक होतो हम उसे अपने वेबसाइड पर दिखायेगें
    20. यदि आप किसी भी नियम का उल्लंघन करते है। तो आपको ग्रुप से हटा दिया जायेगा.
    21.ग्रुप से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो एडमिन के व्हाटसअप नम्बर पर पर्शनल मैसेज करें व अपनी समस्या बतायें व किसी को एड करना हेा तो भी वे नम्बर व जानकारी एडमिन के नम्बर पर पोस्ट करें आपका अपना आर्यन चिराम  

    संलग्न चित्र



    हल्बा समाज शोध ग्रुप के सदस्यों के परिचय पत्र इस प्रकार दीखता है 





















    // लेखक // कवि // संपादक // प्रकाशक // सामाजिक कार्यकर्ता //

    email:-aaryanchiram@gmail.com

    Contect Nu.7999054095

    CEO & Founder

    Post a Comment

    0 Comments

    lt;!-- -->